फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा- मीडियाकर्मियों को भी देंगे कोरोना की डोज, नहीं तो ये भाजपा वालों की तरफ झांकेंगे

Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर

सार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गहलोत सरकार के तीन साल के जश्न में आयोजित समारोह में गुरुमंत्र देते हुए मीडियाकर्मियों को डोज देने की बात कही है। ये भी कहा कि अगर हम खुराक नहीं देंगे तो ये भाजपा वालों की तरफ झांकेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार विवादित बयान देकर सुर्खिया बटोरने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर सोशल मीडिया पर घिरते दिख रहे हैं। डोटासरा ने मीडियाकर्मियों को लेकर एक विवादित बयान दिया भाजपा के दिग्गजों ने भी डोटासरा को कटघरे में खड़ा किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, गहलोत सरकार के तीन साल के जश्न में आयोजित समारोह में डोटासरा ने गुरुमंत्र देते हुए मीडियाकर्मियों को डोज देने की बात कही है। ये भी कहा कि अगर हम खुराक नहीं देंगे तो ये भाजपा वालों की तरफ झांकेंगे।

डोटासरा के बयान पर तंज सकते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि, ‘भापजा वालों की खुराक' राहुल गांधी जी के सच्चे अनुयायी हैं भाई जी’। तो वहीं भाजपा के दिग्गज राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि, ‘यह है कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा’, राठौड़ ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी डोटासरा की जमकर खिंचाई हो रही है।
विज्ञापन


पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गहलोत सरकार के तीन साल के जश्न में मंच से डोटासरा ने कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि, ‘जंगल में मोर नाचा किसने देखा, मीडिया वाले जब तक दिखाएंगे नहीं तब तक कुछ भी नहीं होगा। इन मीडिया वालों की छोटी-मोटी समस्याएं हैं, ये भी आप इस बजट के अंदर समाधान कर देना… इनको भी खुराक चाहि। इनको ‘खुराक’ नहीं दोगे तो इधर-उधर तांकाझांकी करके भाजपा वालों से खुराक लेकर अपने खिलाफ छापने लग जाएंगे'।

वहीं भाजपा के राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि, ‘यह है कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा’, राठौड़ ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, ‘लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ ‘मीडिया’ के प्रति खुराक जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें