फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पुलिस को देख दुकान बंद कर भागा दुकानदार, अंदर रह गईं मां-बेटी, शटर तोड़कर निकाला

Tue, 27 Apr 2021 01:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान खरीदारी करने गईं मां-बेटी एक दुकान में बंद हो गईं, जिन्हें बाद में पुलिस ने शटर तोड़कर बाहर निकाला। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की बेकाबू रफ्तार जारी है। राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बीच राजस्थान के धौलपुर जिले में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की जीप को देखकर दुकानदार जल्दबाजी में दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इमसें कपड़े की खरीदारी करने आईं मां-बेटी भी बंद हो गईं, जिन्हें पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद शटर तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धोलपुर के सैंपऊ कस्बे में सहेली साड़ी सेंटर नाम की दुकान खुली हुई थी। इसी दौरान यहां पर मां मंजू देवी व उसकी बेटी कृष्णा कपड़े खरीदने आई थी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को लॉकडाउन में दुकान खुली होने की शिकायत कर दी। पुलिस की जीप को देखकर जल्दबाजी में पिपहेरा निवासी दुकानदार बनवारी लाल मां-बेटी को दुकान के अंदर ही बंद कर चला गया।  

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक केसर सिंह वहां से गुजर रहे थे, तभी किसी ने उन्हें दुकान के भीतर से रोने एवं चिल्लाने की आवाज आने की बात बताई। इस पर दुकान का शटर तोड़कर महिलाओं (मां-बेटी) को निकाला गया। सिंह ने बताया कि जब उन्हें बचाया गया, तो उनकी हालत खराब थी। दुकानदार को बुलाया गया और उसके खिलाफ महामारी रोग अधिनियम और भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। दुकानदार का कहना है कि उसने जल्दी में दुकान बंद कर दी और भूल गया कि दुकान के अंदर ग्राहक थे। 
विज्ञापन


संपर्क करने पर दुकानदार बनवारी ने कहा कि घर में शादी ब्याह के कार्यक्रम के कारण वह आने की स्थिति में नहीं था। हालांकि, शटर तोड़ दिए जाने के बाद वह वहां आ गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन अनुशासन पखवाड़े के बावजूद खुले में भगवत कथा आयोजन के एक अन्य मामले में पूर्व विधायक सुखराम कोली सहित आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें