फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: थाने में शादी की रस्में, घोड़ी चढ़ी महिला कांस्टेबल, पुलिसवाले बने बाराती

Mon, 26 Apr 2021 04:06 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

कांस्टेबल सोनिया की शादी आज यानी सोमवार (26 अप्रैल) को है। वह झुंझुनु के बुहाना पुलिस थाने में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। वहीं पर उनके अन्य साथी उनकी शादी की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान: झुंझुनु के बुहाना पुलिस थाने में कराई गई महिला कांस्टेबल की बिंदौरी की रस्म - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 वायरस की काली छाया जब से देश में पड़ी है, तभी से ही कोरोना योद्धा के रूप में हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, सफाई कर्मचारी आदि अपनी अहम भूमिका निभाते हुए दिन-रात लोगों की जान बचाने व उनकी मदद करने में लगे हुए हैं। अपनी ड्यूटी निभाने के बीच इन योद्धाओं का निजी जीवन पीछे छूटता जा रहा है। राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक महिला कांस्टेबल को शादी की रस्मों के लिए छुट्टी तो नहीं मिल सकी, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि उनकी शादी हमेशा के लिए यादगार हो जाएगी। दरअसल, महिला कांस्टेबल की शादी की रस्में झुंझुनु के बुहाना पुलिस थाने में ही करा दी गईं।

विज्ञापन


पुलिस थाने में पूरी हुई बिंदौरी की रस्म
बता दें, कांस्टेबल सोनिया की शादी आज यानी सोमवार (26 अप्रैल) को है। वह झुंझुनु के बुहाना पुलिस थाने में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। वहीं पर उनके अन्य साथी उनकी शादी की तैयारी भी कर रहे हैं।कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सोनिया को छुट्टी नहीं मिल सकी। ऐसे में रविवार (25 अप्रैल) को पुलिस थाने में ही उनकी बिंदौरी की रस्म पूरी कराई गई। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में शादी से पहले महिलाओं को भी घोड़ी पर चढ़ाकर कुछ दूर घुमाया जाता है। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती रहती हैं। इसी रस्म को बिंदौरी नाम दिया गया है।
 

महिला कांस्टेबल की बिंदौरी की रस्म के दौरान थाने में उनके सहयोगियों ने ही परिवार की भूमिका निभाई। सोनिया को घोड़ी पर बैठाया गया और पास के ही मंदिर में ले जाकर रस्म पूरी की गई। इसके बाद सोनिया ने कहा, 'मेरे सहयोगियों ने मेरे परिवार की भूमिका निभाई और बिंदौरी की रस्म अदा की। मुझे वाकई बहुत खुशी हुई। यह समाज में अन्य महिलाओं के लिए भी उदाहरण है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में हुई हल्दी की भी रस्म
बताते चलें कि इससे पहले शुक्रवार को भी एक महिला कांस्टेबल की हल्दी की रस्म डूंगरपुर पुलिस थाने में संपन्न कराई गई थी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें