फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दूसरी वंदे भारत ट्रेन पहुंची पाली, सात जुलाई को PM मोदी करेंगे लोकार्पण, साबरमती तक होगी संचालित

Wed, 05 Jul 2023 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Second Vande Bharat Train Reached Pali: राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन पाली पहुंच चुकी है। आगामी सात जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन का लोकार्पण करेंगे। बुधवार यानी आज ट्रेन का ट्रायल हुआ है। यह ट्रेन शुक्रवार से रोजाना साबरमती तक संचालित होगी।
विज्ञापन
दूसरी वंदे भारत ट्रेन पहुंची पाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का आज यानी बुधवार को ट्रायल किया गया। इस दौरान जोधपुर से रवाना होकर पाली होते हुए यह ट्रेन साबरमती तक गई। यह वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार से नियमित कर दी जाएगी, जो जोधपुर से रवाना होकर पाली होते हुए साबरमती तक जाएगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस ट्रेन का रैक मंगलवार को जोधपुर पहुंच चुका है, जिसके बाद बुधवार को जोधपुर से साबरमती तक ट्रायल रन किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले फेरे के उद्घाटन के बाद इस ट्रेन को नौ जुलाई से नियमित कर दिया जाएगा। इसके बाद यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन जोधपुर से साबरमती तक जाएगी। जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन लगातार सोमवार से शनिवार तक होगा। रविवार को रैक के मेंटेनेंस के लिए इसका संचालन नहीं होगा।

जोधपुर से साबरमती के बीच पाली सहित पांच स्टेशनों पर होगा ठहराव...
रेलवे के अनुसार, जोधपुर स्थित भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से साबरमती पहुंचने के दौरान बीच मे आने वाले पांच रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी। जोधपुर में भगत की कोठी से प्रतिदिन सुबह छह बजे ट्रेन रवाना होकर छह घंटे पांच मिनट के बाद दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। यहीं से साबरमती से शाम चार बजकर 45 मिनट  पर रवाना होकर रात 10 बजकर 45 मिनट पर दोबारा भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर होगा ठहराव...
ट्रेन पाली, फालना, आबूरोड सिरोही, पालनपुर (गुजरात) और मेहसाणा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। बुधवार को पाली रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन चार बजकर 31 मिनट पर पहुंची और दो मिनट रुककर चार बजकर 31 मिनट पर साबरमती के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के पाली से गुजरने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने वंदे भारत के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें