फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल की सभा में जा रही स्कॉर्पियो और कार की टक्कर, चार लोगों की मौत, नौ घायल

Sat, 24 Jun 2023 06:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान में बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और कार के बीच टक्कर हुई है। गाड़ी में सवार होकर सभी लोग आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल की सभा में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
चार लोगों की मौत, नौ घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के धोरीमन्ना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। स्कॉर्पियो और कार के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान चार लोगों की मौत, जबिक नौ लोग घायल हुए हैं। हादसा धोरीमन्ना लव कुश कॉलेज नेशनल हाइवे-68 के पास हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल के बाड़मेर दौरे के दौरान यह हादसा हुआ। सभी लोग नागौर से धोरीमन्ना में आरएलपी की सभा में जा रहे थे। मृतकों में दो लोग गुजरात के थे। हादसे के बाद धोरीमन्ना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शवों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

वहीं, गंभीर घायलों को राजकीय अस्पताल से रेफर किया गया है। बेनीवाल के काफ़िले में गाड़ियों के ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ है। ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो बाड़मेर के धोरीमन्ना जा रही थी। जबकि इनोवा कार गुजरात से बाड़मेर की तरफ आ रही थी। स्कॉर्पियो के ओवरटेक करने के चक्कर में उसकी इनोवा कार से भीषण टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दोनों गाड़ियों के आगे का पूरा हिस्सा खत्म हो गया। घायलों को बाड़मेर रेफर कर दिया गया है। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें