फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Crime: 70 ग्राम ब्राउन शुगर की सौदेबाजी करते चार युवक गिरफ्तार, इंडिगो कार और एक बाइक जब्त

Sat, 24 Jun 2023 05:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने 70 ग्राम ब्राउन शुगर की सौदेबाजी करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से इंडिगो कार और एक बाइक जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ की डीएसटी और थाना अरनोद पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर शुक्रवार को ब्राउन शुगर की सौदेबाजी कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 70 ग्राम ब्राउन शुगर और घटना में प्रयुक्त इंडिगो विस्टा कार और एक बाइक जब्त की गई।

विज्ञापन


बाड़मेर एसपी अमित कुमार ने बताया, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी भागचंद मीणा और सीओ सुदर्शन पालीवाल के निर्देश पर थाना अरनोद पर एसएचओ मुंशी मोहम्मद पठान और डीएसटी प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आ सूचना संकलित की गई।

शुक्रवार को गठित टीम द्वारा साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर नाकाबंदी के दौरान सरहद चुपना के पास दिवाला फंटा पर बाइक व कार सवार चार युवकों फरदीन कुरैशी पुत्र लतीफ खान (19 साल) और सद्दाम कुरैशी पुत्र रफीक खान (26 साल) निवासी जिला रतलाम एमपी और अभियुक्त आदिल खान पुत्र शाहनवाज (19 साल), शाहरूख पुत्र शरफराज (20 साल) निवासी कोटडी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ को डिटेन किया गया।
विज्ञापन


70 ग्राम ब्राउन शुगर मिलने पर चार अभियुक्त गिरफ्तार...
तलाशी में 70 ग्राम ब्राउन शुगर मिलने पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार और बाइक जब्त की गई। पूछताछ में इन्होंने कोटडी निवासी नयुम खान से ब्राउन शुगर लाना बताया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें