फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में सीजन का सबसे गर्म दिन, जैसलमेर 45 डिग्री पार; कई जिलों में बारिश-ओलों से राहत

Thu, 07 May 2026 08:30 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया, जबकि बाड़मेर 44.2 डिग्री पर रहा। दूसरी ओर अलवर, टोंक, दौसा और कोटपूतली-बहरोड़ में बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
जैसलमेर में धूलभरी आंधी - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जैसलमेर में पारा 45 डिग्री पार कर गया। वहीं बाड़मेर में पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। इनके अलावा कोटा और चित्तौड़गढ़ में भी तापमान तेजी से बढ़ा। कोटा में अधिकतम तापमान 41.2 और चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को फलौदी में सर्वाधिक 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

गुरुवार को प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम के हाल की बात करें तो अलवर, टोंक, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा और सवाई माधोपुर में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढें-थाने पर 100 लोगों का हमला: 15 से ज्यादा हिरासत में, बाइक पर पटाखा स्टंट को लेकर भड़का आक्रोश; क्या है माजरा?

अलवर जिले के थानागाजी और सरिस्का क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। करीब एक मिनट तक हुई ओलावृष्टि से कई जगह सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। अलवर शहर और आसपास के इलाकों में भी बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर, चतरपूरा और नारायणपुर क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे बाद मौसम बदला। यहां करीब 20 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।

दौसा जिले में शाम को करीब आधे घंटे तक तेज अंधड़ चला, जिसके बाद जिला मुख्यालय सहित सिकराय, बांदीकुई और महवा क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं टोंक में भी दोपहर बाद मौसम बदला और करीब 15 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरे। सवाई माधोपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही अब गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें