फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भीलवाड़ा के कैलाश के नाम विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकार्ड दर्ज, जानें कितना है वजन

Mon, 27 Nov 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हरी सेवा धाम उदासीन आश्रम में इतिहास रचा गया। यहां विश्व की सबसे बड़ी 185 किलो वजनी रोटी बनाई गई और विश्व रिकार्ड बनाया गया। विश्व की सबसे बड़ी रोटी का रिकार्ड पहले जामनगर (गुजरात) के नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज था।
विज्ञापन
सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकार्ड दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा शहर में आठ अक्तूबर को विश्व की सबसे बड़ी रोटी का विश्व कीर्तिमान बनाया गया था। यह रिकार्ड इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड (वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेंस) में दर्ज हो गया है। इस रिकार्ड को महामंडलेश्वर स्वामी हंसाराम जी उदासीन के पावन हाथों से सोमवार को सर्टिफिकेट और मेडल राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष बीजेपी जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी को हरी सेवा आश्रम में प्रदान किया गया।

विज्ञापन


राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया, सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भीलवाड़ा शहर का नाम विश्व पटल पर छा जाने के लिए विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए विश्व की सबसे बड़ी रोटी का निर्माण आठ अक्तूबर को हरी सेवा धाम में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में बनाया गया। इस रोटी का व्यास 11.25 फीट x 11.25 फीट और वजन 185 किलो की बनी थी। इसको बनाने के लिए पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से 24 हलवाई की टीम द्वारा विश्व की सबसे बड़ी रोटी को छह घंटे से अधिक समय में बनाया गया था।

विज्ञापन


इसको देखने के लिए भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिला और आसपास के जिलों से आमजन इसी रोटी को बनते हुए देखने के लिए आए थे। इसका तवा लगभग 1000 किलो और साइज 16 गुना 12 फीट की थी। इसको बनाने के लिए 1100 ईटों की भट्टी में 1000 किलो कोयले का इस्तेमाल किया गया था। विदित हो कि साल 2012 में गुजरात के जामनगर शहर में 10 फीट बाई 10 फीट की रोटी 145 किलो का वजन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुई थी। इस रिकार्ड को आठ अक्टूबर को तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान लादूलाल तेली, नगर परिषद उपसभापति रामनाथ योगी, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री गणेश प्रजापत हलवाई, महावीर गुर्जर, बाबा धाम के बाबूलाल टांक, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़, रेड क्रॉस सोसाइटी के रमेश मुंदड़ा, एडवोकेट धर्मवीर सिंह कानावत, भवानी शंकर दुदानी, भारत विकास परिषद आजाद शाखा के अध्यक्ष अभिषेक सोमानी, कुंज बिहारी जागेटिया, अभिषेक लोहिया, धीरज लोहिया, सुशील छाजेड़ और रमेश दरक सहित राजस्थानी जनमंच विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें