फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की चूरू सीट पर मतदान 13 दिसम्बर को

Thu, 05 Dec 2013 06:52 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की 6 सीटों के 7 बूथों पर पुनर्मतदान शुक्रवार को होगा। निर्वाचन विभाग ने बूथ कैप्चरिंग एवं अन्य गड़बड़ी की शिकायतों के अध्ययन के बाद निर्णय किया।
विज्ञापन


विभाग को चुनाव आयोग से भी मंजूरी मिल गई है। इधर, बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के चलते चूरू विधानसभा सीट पर 13 दिसम्बर को मतदान किया जाएगा।

विभाग के अनुसार संबंधित बूथों से मिली शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग से पुनर्मतदान की सिफारिश भेजी गई थी, जिसे बुधवार को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


अब खेतड़ी, अलवर ग्रामीण, नसीराबाद, मनोहरथाना, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, झोटवाड़ा क्षेत्र के एक-एक बूथ पर पुनर्मदान की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें