फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमत को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों आश्वस्त

Thu, 05 Dec 2013 05:56 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा 126, तो कांग्रेस 95 सीटों को लेकर आश्वस्त है। भारी मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा की प्रत्याशियों को बुलाकर हुई समीक्षा बैठकों का दौर समाप्त हो गया।
विज्ञापन


बैठक की समीक्षा के बाद दोनों ही पार्टियों के सूत्र जीतनेवाली सीटों की ये संख्या मान रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 156 सीटों से अधिक आने का दावा कर रहे हैं।

भाजपा के प्रत्याशियों ने समीक्षा दिया कि पार्टी की लहर है, अच्छा बहुमत मिलेगा। हालांकि, कुछ ने स्थानीय संगठन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। जयपुर जिले की बैठक में घनश्याम तिवाड़ी, राव राजेंद्र सिंह व अशोक परनामी नहीं आए।
विज्ञापन


इधर, सूत्रों के अनुसार प्रत्याशियों के दावों के आधार पर पार्टी 85-95 के बीच सीटों पर जीत मान रही है। इसको देखते हुए पार्टी ने जीत सकने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों पर ध्यान केन्द्रित कर लिया है।

वैसे सार्वजनिक तौर पर पार्टी नेता पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में पार्टी के 28 प्रत्याशियों के नहीं आने पर कहा गया कि इनसे फोन पर समीक्षा ले लिया गया है।

मोदी फैक्टर पड़ा उलटा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि नरेन्द्र मोदी फैक्टर भाजपा के लिए उलटा पड़ गया है। इसके चलते अल्पसंख्यकों ने कांग्रेस के पक्ष में लामबंद होकर वोट दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने राजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरोड़ी लाल मीणा का कोई असर नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि 1998 की तरह कांग्रेस की 156 से ज्यादा सीटें आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें