फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, छह से 16 फरवरी के बीच होगा इंटरव्यू, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 02 Feb 2023 11:05 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसआई परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने सब-इंस्पेक्टर कंबाइंड कांपटीटिव एग्जाम 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in.पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये

विज्ञापन


इन डेट्स पर होगा इंटरव्यू
बता दें कि आरपीएससी एसआई फेज टू परीक्षा के इंटरव्यू का आयोजन छह से 16 फरवरी 2023 के बीच होगा। आरपीएससी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 857 पद भरे जाएंगे।

ये है तरीका
एडमिट कार्ड के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा - “Interview Letter for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2021”. इस पर क्लिक करें। इसके बाद पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें। इसके बाद आपका इंटरव्यू लेटर कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें