फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News:राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Aug 2023 03:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को उदयपुर में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उदयपुर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर गोली चलाने वाले की पहचान कर ली है।  
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए भंवर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को राजस्थान के उदयपुर जिले में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोली मारने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि भंवर सिंह को पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है।

विज्ञापन


घटना उदयपुर के बीएन कॉलेज परिसर में हुई। पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सालडिया पर गोली चलाने वाले दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों की पिटाई में उसे चोटें आईं हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रह है। 

जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को राजपूत करणी सेना की उदयपुर के गांधी ग्राउंड में महारैली है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए भंवर सिंह उदयपुर आए थे। बीएन कॉलेज के सभागार में बैठक के बाद सभी लोग रिफ्रेशमेंट कर रहे थे। इस दौरान सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भंवर सिंह को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने पहले भंवर सिंह ने दिग्विजय को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर करणी सेना से बाहर कर दिया था। इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें