सार
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के दिवाला गांव में युवक की मौत के बाद दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर जलाने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने मिर्च पाउडर और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी इलाके के दिवाला गांव में दो समूहों के बीच झगड़े और घर में आग लगने की घटना के बाद पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लाठियों से पीटा और मिर्च पाउडर उनके आंखों में फेंकाना शुरू कर दिया।
मामले में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि यह हिंसा कुछ दिन पहले हुए एक युवक की मौत से जुड़ी है। मृतक के परिवार वालों ने दूसरे पक्ष को जिम्मेदार माना। युवक की बारहवीं श्राद्ध की पूजा के दिन परिजन इकट्ठे हुए और विरोधी समूह के घर में आग लगा दी।