वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
नेताओं की बात करें तो ज्यादातर राजनेता ट्विटर पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इसलिए हम आपकों यहां उनके ट्विटर पर फोलोअर्स के बारे में ही बताएंगे। सबसे पहले बात करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बारे में। गहलोत के ट्विटर पर 4.2 मिलियन यानी 42 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ट्विटर पर 4.8 मिलियन यानी 48 लाख फॉलोअर्स हैं।
राजे भले ही सत्ता में न हों, लेकिन यहां उन्होंने गहलोत को काफी पीछे छोड़ दिया है। यहां एक रोचक बात यह और है कि वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर अपना अकाउंट मार्च 2013 में बनाया गया था। वहीं, गहलोत ने अपना अकाउंट अक्टूबर 2011 में बनाया था। दो साल पहले ट्विटर पर आने के बाद भी गहलोत फॉलोअर्स के माम ले में गहलोत से पीछे रह गए हैं।
डोटासरा से बहुत पीछे हैं पूनिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो वहीं सतीश पूनिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। डोटासरा के 1.3 मिलियन यानी 13 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि पूनिया के 490.5 यानी 4.88 लाख फॉलोअर्स ही हैं। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा अध्यक्ष को काफी पीछे छोड़ दिया है। पूनिया का ट्विटर अकाउंट दिसंबर 2013 और डोटासरा का ट्विटर अकाउंट दिसंबर 2015 में एक्टिवेट हुआ था।
राजस्थान भाजपा VS राजस्थान कांग्रेस
प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस की ट्विटर पर सिर्फ 2.72 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, भाजपा के फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख से ज्यादा है। लोकप्रियता के मामले में भाजपा ने कांग्रेस को बुहत पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह भी हैरानी वाली बात है कि जिन नेताओं के लाखों में फॉलोअर्स हैं। उनकी पार्टी मिलियन क्लब में शामिल नहीं हो पाई है।
इन नेताओं के इतने फॉलोअर्स
- कांग्रेस: पूर्व सीएम सचिन पायलट 4.1 मिलियन यानी 41 लाख
- रालोपा: सांसद हनुमान बेनीवाल 892.5 के यानी 8.92 लाख
पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर देश के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता हैं। उनके 82.3 मिलियन यानी 8. 23 करोड़ कुल फॉलोअर्स हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 21.5 मिलियन (2.15 करोड़) फॉलोअर्स हैं।