गुवाहाटी में हाल ही में आयोजित 17 वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की शूटिंग टीम ने चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया।
जयपुर लौटी विजेता टीम ने बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी आर्मंड बटालियन ओपी गल्होत्रा से मुलाकात की। एडीजी गल्होत्रा ने टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर आॅवर आॅल स्टेट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने व व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने पर टीम की हौंसला अफजाई की।
गल्होत्रा ने बताया कि इस माह पांच दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में कमिश्नरेट जयपुर के कांस्टेबल नरेश कुमार ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक प्राप्त कर राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित किया है।