फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में पुलिस ने बस से किया 50 लाख का सोना बरामद, कपड़े में लिपटी मिली 856 ग्राम सोने की ईंट

Thu, 09 Nov 2023 08:42 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस को चेकिंग के दौरान सोने की ईंट मिली है। बस की सीट पर कपड़े से लिपटे सोने की कीमत 50 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। किसी भी यात्री ने उसे अपना नहीं बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
दौसा पुलिस ने 50 लाख से ज्यादा की सोने की ईंट जब्त की है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले महुवा थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए नाकेबंदी-चेकिंग की जा रही है। भरतपुर रोड नेशनल हाईवे 21 के टीकरी मोड पर चल रही नाकाबंदी में पुलिस ने एक बस की जांच की।  पुलिस ने इस दौरान कपड़े में लिपटी हुई 50 लाख से अधिक कीमत की सोने की ईंट को जब्त करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को भरतपुर से जयपुर की ओर जा रही लोक परिवहन सेवा की बस को महुवा के टिकरी मोड रुकवा कर सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की। बस के अंदर कुर्सी के ऊपर केबिन में कपड़े में लिपटी रखी 856 ग्राम सोने की ईट को देखकर पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने बस में मौजूद यात्रियों से सोने की ईंट के बारे में जानकारी चाही, लेकिन किसी ने भी उस ईंट को अपनी होना स्वीकार नहीं किया। 

हेड कांस्टेबल मुकेश चौधरी ने जांच के दौरान सोने की ईंट को कब्जे में लिया और संबंधित अधिकारियों को उसकी जानकारी दी। संबंधित अधिकारी हरिओम मीना ने बताया कि जयपुर नंबर की बस से सोने की ईंट जब्त की और उसे रवाना कर दिया है। ईंट के बारे में विधिवत जांच की जाएगी। उधर पुलिस ने सोने की ईट को जब्त कर बस को रवाना कर दिया है। बहरहाल ईंट किसकी थी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें