फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Panchayat Raj Byelection: पंचायत राज के उपचुनाव का मतदान कल, निर्वाचन आयोग ने की तैयारी पूरी

Sat, 07 May 2022 01:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उपचुनाव के जरिए वोटर दो जिला परिषद सदस्य, 32 सरपंच, 505 पंच, एक प्रधान और 40 उपसरपंच के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान में पंचायती राज का उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के 30 जिलों के विभिन्न नगरपालिकाओं, जिला परिषदों और पंचायतों में रिक्त हुए पदों पर रविवार को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। नौ मई को मतगणना होगी और परिणाम जारी होगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को सभी जिलों से मतदान केंद्रों के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे मतदान दल रवाना हो गए। अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, कोटा, झुंझुनू, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, उदयपुर और टोंक में उपचुनाव होने वाले हैं।


जिन पदों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें जिला परिषद सदस्य के दो पद पंचायत, समिति सदस्य के 21 पद, सरपंच के 32 और वार्ड पंचों के 505 पदों के साथ ही 40 उपसरपंचों के लिए भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें