नहीं पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम...
कामां थाना पुलिस ने पुरातत्व विभाग के डीग अधीक्षक मुर्देश्वर अली को सूचना दी, जिन्होंने अवगत कराया कि वह केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। पहले वह राज्य सरकार के अधीन आने वाले कार्मिकों को सूचना दें। इसके बाद राज्य सरकार के अधीन आने वाले पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग भरतपुर के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी को सूचना दी गई, लेकिन दोनों ही अधिकारियों को सूचना देने के बाद शाम तक कोई टीम पुरातत्व विभाग की नहीं पहुंच पाई।
पुरातत्व विभाग डीग अधीक्षक मुनेश्वर अली ने कहा, कामां थाना पुलिस को अवगत करा दिया है कि हम केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। पहले राज्य सरकार के अधीन आने वाले कार्मिकों को सूचना दें। उनकी ओर से मामले की जांच की जाएगी। अगर उनकी समझ में नहीं आता है तो फिर पत्र जारी कर हमारे विभाग को सूचना दी जाएगी। इसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंचेगी। राज्य सरकार के अधीन आने वाले अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहालय अधिकारी भरतपुर में बैठते हैं।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग भरतपुर अधीक्षक नीरज त्रिपाठी ने कहा, कामां में खुदाई के दौरान मूर्तियां मिली हैं, उनके पुलिस अधिकारियों ने फोटो भेजे हैं। उन फोटोओं के आधार पर देखा गया है मूर्तियां करीब एक हजार वर्ष पुरानी है और हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। एक मूर्ति तो शिवलिंग के आकृति की है। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं, जो मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखेंगे। ऐसी और भी मूर्तियां मौके पर मिलने की उम्मीद है, इसकी जांच की जाएगी।