श्रीगंगानगर में पुलिस ने नाथांवाला ओवरब्रिज के पास पिस्तौल बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। युवक कार में सवार था और पिस्तौल बेचने के लिए खरीददार ढूंढ रहा था। इसी दौरान रीको पुलिस चौकी को युवक के पिस्तौल लेकर घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह पिस्तौल पुरानी आबादी के एक युवक से ली है।
पकड़ा गया युवक सरकारी इंटिग्रेटेड सर्विस प्रोवाइडर 112 के तहत चलने वाली एंबुलेंस के लिए काम करता है। उसने यह पिस्तौल पुरानी आबादी के युवक से खरीदी थी। सदर थाने के ASI हेतराम और पुलिस टीम को शहर के नाथांवाला ओवरब्रिज के पास युवक के पिस्तौल के साथ खड़े होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक को मौके पर पकड़ा लिया।
ASI हेतराम ने बताया कि युवक ने शुरुआती पूछताछ में पुरानी आबादी के एक युवक से पिस्तौल लाने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में युवक द्वारा बताए गए पते पर कार्रवाई करके संबंधित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उससे हथियारों के मुख्य सप्लायर के बारे में पता कर रही है।