फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: स्मैक की तस्करी में पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया, नेटवर्क के बारे में कर रही है पूछताछ

Sun, 03 Mar 2024 09:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karoli: प्रतिबंधित मादक पदार्थ स्मैक लेकर आ रहे दो युवकों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई लेकर आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12.8 ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर स्मैक तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


करौली कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि नशे के कारोबार पर रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी सुमित मेहरडा के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए दो युवकों द्वारा स्मैक की आपूर्ति लेकर आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने टीम के साथ टिकैतपुरा मोड़ पर नाकाबंदी की और घेराबंदी करके आरोपी युवकों को पकड़ लिया।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अतरसिंह मीना और राजाराम मीना बताया है। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से 12 ग्राम 8 मिलीग्राम स्मैक मिली है। पुलिस ने स्मैक और बाइक को जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें