फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार दो युवकों की मौत, चालक गंभीर घायल

Sun, 17 Mar 2024 01:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur: टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार मृतकों की गाड़ी ट्रक से टकराने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में मृत युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे पर शनिवार शाम टोंक के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में हुई एक भीषण  दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला कस्बा के नजदीक बिशनपुरा मोड़ के पास एक ट्रक और बोलेरो की भिडंत में सवाई माधोपुर निवासी बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई और बोलेरो ड्राइवर गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो ड्राइवर सवाई माधोपुर निवासी गुरुशरण अवस्थी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सवाई माधोपुर निवासी पवन सिंह राजपूत और महावीर ठठेरा की इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अलीगढ़ अस्पताल पहुंचाया है। घायल ड्राइवर एक कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव है। दोनों मृतक भी कंपनी में सेल्समेन और पोस्टर बॉय थे। पुलिस ने हादसे के शिकार तीनों लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के देर शाम अलीगढ़ पहुंचने पर दोनों युवकों के शवों को सवाई माधोपुर लाया गया।

जानकारी के मुताबिक तीनों लोग कल शाम उनियारा और अलीगढ़ में सामान बेचकर वापस सवाई माधोपुर आ रहे थे। घायल गुरुशरण ने बताया कि वह बोलेरो चला रहा था। बिशनपुरा के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे पवन सिंह और महावीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरुशरण गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को भगाकर ले गया। परिजनों ने आज सवाई माधोपुर में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें