राजस्थान के बीकानेर के नोखा रोड पर टैक्सी और ट्रेलर की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। उदयराम सर बायपास के पास हुए इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति की पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।
हादसे के बाद बायपास पर जाम लग गया और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गंगानगर थाना पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा और जाम खुलवाया। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के कर्मी को घायलों के तीन मोबाइल और दस हजार रुपये मिले। जिन्हें उन्होंने मृतकों के परिजनों को सौंप दिया।