फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में ट्रेलर और टैक्सी की भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 12 Oct 2022 05:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति की पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।



 
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर के नोखा रोड पर टैक्सी और ट्रेलर की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। उदयराम सर बायपास के पास हुए इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति की पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद बायपास पर जाम लग गया और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गंगानगर थाना पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा और जाम खुलवाया। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के कर्मी को घायलों के तीन मोबाइल और दस हजार रुपये मिले। जिन्हें उन्होंने मृतकों के परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें