फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident: जैसलमेर में गाय को बचाने में पलटी फॉर्च्यूनर, तीन की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

Tue, 22 Feb 2022 11:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर के लाठी में एक फॉर्च्यूनर कार अचानक सामने आई गाय को बचाने में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित दो पुरुषों की मौके पर ही मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर के लाठी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी वाहन से पोकरण अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे को लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाठी के खेतोलाई गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कार अचानक सामने आई गाय को बचाने में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भेजा। पोकरण अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

कार सवार सभी लोग मोहनगढ़ गांव के रहने वाले हैं। अभी तक उनके नाम सहित अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें