ट्रांसजेंडरों को दिए गए प्रमाण पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा चुनाव में ट्रांसजेंडरों ने मतदान किया गया। ट्रांसजेंडर की इस भागीदारी को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए हैं।
अजमेर उत्तर 15 में से 13 ट्रांसजेंडरों ने मतदान किया। जिन दो 2 मतदाताओं सलीम बाई और कोमल बाई ने मतदान नहीं किया, उनकी मृत्यु हो गई थी। विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद के 3, किशनगढ़ के दो, अजमेर दक्षिण, पुष्कर, केकड़ी और ब्यावर के एक-एक ट्रांसजेंडर ने मतदान किया।
समस्त मतदान करने वाले ट्रांसजेंडरर्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए है। जिले के संस्थान सीफार सेंटर फॉर रिसर्च एंड एडवोकेसी के प्रभारी आनंद मोटिश द्वारा समस्त ट्रांसजेंडर मतदाताओं को उनके निवास स्थान पर प्रमाण पत्र सुपुर्द किए गए।