फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोहरे के कारण पेड़ से टकराई टैंपो-ट्रेक्स, 14 श्रद्धालु घायल, खाटू श्याम से सालासर जा रहे थे

Tue, 09 Jan 2024 08:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: जिले में स्थित खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के बाद सालासर की ओर जा रही श्रद्धालुओं की टैंपो ट्रेक्स घने कोहरे के कारण पेड़ से टकरा गई। देर शाम हुए इस हादसे में ड्राइवर समेत 14 लोग घायल हो गए, इनमें से दो की हालत गंभीर है, उन्हें सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाटू श्याम के दर्शन के लिए आए सभी श्रद्धालु दर्शन के लिए देर शाम सालासर बालाजी जा रहे थे। खाटू से 2-3 किमी दूर घना कोहरा होने के कारण श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पेड़ से  जा टकराई और ये हादसा हो गया। सारे श्रद्धालु दिल्ली-एनसीआर से यहां दर्शन के लिए आए थे।

विज्ञापन


थानाधिकारी हेमराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल 14 लोगों में से दिल्ली निवासी विनिता और प्रवेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सीधे सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपजिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अनिल पाठक, प्रमोद, राजमणि, देवकुमार, विशाल गुप्ता, मनोज कुमार, आलोक फनित, दिनेश नागवर, सोहनलाल की हालत बिगड़ने पर उन्हें सीकर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें