फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राम मंदिर परिसर की खुदाई में निकली हनुमान जी की पाषाण निर्मित प्रतिमा, युवक को आया था स्वप्न

Tue, 23 Jan 2024 09:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

Dungarpur: एक तरफ जब पूरा देश अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मना रहा था, डूंगरपुर में हनुमान जी की पाषाण निर्मित प्रतिमा मिलने से यहां के लोगों के लिए ये खुशी दोगुनी हो गई। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन डूंगरपुर के नवाडेरा स्थित राम मंदिर परिसर से खुदाई में हनुमानजी की मूर्ति निकलने को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। पाषाण निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा मिलने की जानकारी मिलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


दरअसल राम मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर सलुम्बर के युवक लक्ष्मण को सपना आया था। इसके बाद उसने राम मंदिर परिसर क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा किया। लक्ष्मण ने राम मंदिर पहुंचकर लोगों को अपने सपने के बारे में बताया, तो लोगों ने पुलिस प्रशासन की मौजदूगी में जेसीबी से मंदिर परिसर में खुदाई शुरू की।

खुदाई करने पर वहां से एक पाषाण निर्मित प्रतिमा प्राप्त हुई। पुलिस ने फिलहाल इस मूर्ति को मंदिर परिसर में ही रखा है। श्रद्धालुओं ने इसके पूजन और प्राण-प्रतिष्ठा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें