फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एमएम श्रीवास्तव बने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश, सात से संभालेंगे पद

Fri, 04 Mar 2022 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान होईकोर्ट के मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव होंगे। छह मार्च को अकील अब्दुलहमीद कुरैशी के सेवानिवृत्त होने के बाद वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव सात मार्च का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे छह मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे अकील अब्दुलहमीद कुरैशी की जगह लेंगे। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


न्यायाधीश कुरैशी अपने 62वें जन्मदिन पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले कुरैशी त्रिपुरा उच्च न्यायालय का नेतृत्व कर रहे थे। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 साल की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें