पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर साबरमती यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते इसे ब्लॉक किया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा एवं विभिन्न रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी तथा कई आंशिक रद्द होंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल के पीआरओ अशोक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा 02 जनवरी से 09 जनवरी तक जम्मूतवी से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद की तरफ संचालित होगी। मार्ग में यह रेलसेवा साबरमती स्टेशन पर नहीं जाएगी।
गाड़ी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 02 जनवरी से 9 जनवरी तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग में यह रेलसेवा साबरमती स्टेशन पर नहीं जाएगी।
गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-बंगलुरू रेलसेवा दिनांक 03 जनवरी व 10 जनवरी को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 16507, जोधपुर-बंगलुरू रेलसेवा दिनांक 04 जनवरी व 06 जनवरी को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 16209, अजमेर-मैसूर रेलसेवा 05 जनवरी व 07 जनवरी को अजमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 16531, अजमेर-बंगलुरू रेलसेवा दिनांक 08 जनवरी को अजमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी।
प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 02. जनवरी से 09 जनवरी तक दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी और खोडियार तक संचालित होगी। यह रेलसेवा खोडियार-अहमदाबाद स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 09 जनवरी से 13 जनवरी तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी और आबूरोड स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात आबूरोड-साबरमती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 10 जनवरी से 14 जनवरी तक साबरमती के स्थान पर आबूरोड स्टेशन से संचालित होगी और साबरमती-आबूरोड स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।