फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रीशा ने एक मिनट में स्केटिंग के साथ हूला हूप पर किए 140 रोटेशन, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज 

Thu, 03 Mar 2022 05:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर की प्रीशा ने एक मिनट में इन-लाइन स्केटिंग के साथ हूलालूप रोटेशन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। प्रीशा को एक मिनट में हूला हूप पर 140 से अधिक रोटेशन करने पर यह सफतलता मिली है। 
विज्ञापन
प्रीशा नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के सूर्यनगरी की प्रीशा नेगी ने एक मिनट में इन लाइन स्केटिंग के साथ हूलालूप रोटेशन का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। प्रीशा ने एक मिनट में इन लाइन स्केटिंग के साथ हूला हूप पर 140 से अधिक रोटेशन किए। प्रीशा ने ढाई साल की उम्र में हूला हूप शुरू किया था, और 2 साल 8 महीने की उम्र में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर पहला स्थान हासिल किया था। प्रीशा ने अब तक कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


डॉ. प्रीति मालपानी और सुशील नेगी की बेटी प्रीशा का जोधपुर में ननिहाल है। प्रीशा के नाना रामप्रकाश मालपानी व्यापारी हैं और दादा सोहनसिंह नेगी सेना से रिटायर्ड कमांडेंट ऑफिसर हैं। प्रीशा के पिता सुशील नेगी जयपुर में आईसीआईसीआई हाउसिंग फाइनेंस राजस्थान में जोनल हैड हैं। 

प्रीशा के नाना रामप्रकाश ने बताया कि प्रीशा ने अक्टूबर में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रीशा को नृत्य, अभिनय, भाषण, ओलंपियाड परीक्षा, जिम्नास्टिक, रेसिटेशन में भाग लेना पसंद है। प्रीशा ओलिंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें