फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 50 फीट गहरे कुएं में गिरे पैंथर को रेस्क्यू टीम ने निकाला, डॉक्टरों की जांच के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

Mon, 14 Feb 2022 03:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

बाली में 50 फीट गहरे कुएं में गिरे पैंथर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जोधपुर से आई टीम ने रात साढ़े तीन बजे पैंथर का रेस्क्यू किया। अब डॉक्टरों की जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
इस तरह कुएं से निकाला गया पैंथर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाली के चामुंडेरी गांव के पास एक कुएं में रविवार सुबह गिरे पैंथर को देर रात रेस्क्यू कर लिया गया। जोधपुर से आई वन विभाग की टीम ने रात साढ़े तीन बजे पैंथर को पिंजरे में कैद कर सुरक्षित बाहर निकाला। डॉक्टरों की जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाली के चामुंडेरी गांव के पास बने भूतेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर झालम सिंह सोढा के खेत में एक कुआं है। करीब 50 फीट गहरे कुएं में रविवार को एक पैंथर गिर गया था। सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा और ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग के अधिकारी रेंजर महेंद्र सिंह और वनपाल जवाई बांध विक्रम सिंह राव ने मौके पर पहुंच कर जोधपुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया। रेस्क्यु टीम ने सुबह साढ़े तीन बजे के पैंथर को पिजरे में कैद कर बाहर निकाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें