फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नागौर के अनाथ को मिला स्वीडन का परिवार, पुलिस अफसर हैं माता-पिता 

Thu, 23 Jun 2022 09:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर शहर के अनाथ अभिनंदन को स्वीडन की दंपती ने गोद लिया है। गोद लेने वाले माता-पिता पुलिस अफसर हैं।
विज्ञापन
नागौर में कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद बच्चे को स्वीडिश दंपती को सौंप दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर का अनाथ अभिनंदन अब स्वीडन में पलेगा। उसे स्वीडन की एक दंपती ने गोद लिया है। उसके माता-पिता दोनों ही पुलिस अफसर हैं। कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद गुरुवार को उन्हें बच्चा सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


स्वीडिश दंपती ने एक साल पहले आवेदन कर बच्चे को गोद लेने की अपनी मंशा जाहिर की थी। सभी कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद बच्चा स्वीडन दंपत्ति को सौंप दिया गया है। नागौर के जिला कलेक्टर पीयूष समरिया, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी सहित समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया को पूरा किया गया।

नागौर के जिला कलेक्टर पीयूष समरिया ने बताया कि अभिनंदन को गोद लेने से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को स्वीडन की फैमली को सौंपा गया है। यह बेहद खुशी की बात है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सारी विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विधिक प्रक्रिया सवा साल से चल रही थी, गुरुवार को बच्चे अभिनंदन को गोद लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें