फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शराब ठेके पर BAP MLA उमेश मीणा ने ताला जड़कर गेट पर वेल्डिंग करवाई...और अधिकारी पहुंचते ही खुलवाया

Mon, 17 Mar 2025 05:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

MLA Umesh Meena: बीएपी विधायक उमेश मीणा ने फूटीतलाई स्थित सरकारी शराब ठेके पर ताला लगाकर गेट पर वेल्डिंग करवा दी। उनका कहना है, यह ठेका गर्ल्स हॉस्टल के पास अवैध रूप से खोला गया है।
विज्ञापन
ताला लगाते हुए विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले की आसपुर विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक उमेश मीणा ने फूटीतलाई गांव में शराब की सरकारी दुकान पर ताला जड़ दिया और वेल्डिंग तक कर दी। विधायक ने दुकान के समीप ही बालिका छात्रावास होने के कारण यहां दुकान खोलने का विरोध जताया। हालांकि, आबकारी विभाग ने दुकान दोबारा खुलवाते हुए तर्क दिया कि यहां तीन साल से दुकान चल रही है। 

विज्ञापन


विधायक उमेश मीणा अपने समर्थकों के साथ इस दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शराब ठेके पर आए दिन शराबी हंगामा करते हैं। विधायक ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर शराब की दुकान पर तालाबंदी को लेकर तीन फोटो और दो वीडियो पोस्ट कर लिखा कि फ़लोज, रघुनाथपुरा और हथाई ग्राम पंचायत के पास सरकार की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और ग्रामीणों की अनुमति के बिना फलोज बालिका छात्रावास के पास मुख्य सड़क पर आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब का ठेका खोल दिया है।

यह भी पढ़ें: मकान की छत पर बनी टंकी में छुपाकर रखी थी सवा तीन किलो अफीम, नारकोटिक्स विभाग ने दी दबिश
विज्ञापन


इसे बंद करवाने के लिए 7-8 महीनों से ग्रामीणों के जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपे, किंतु विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। इस दौरान आदिवासी, पाटीदार और सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'ज्योति' के चक्कर में बुझ गया 'सूरज', सुसाइड नोट में पता चला वो दो बच्चों का बाप इश्कबाज था

मामले में जिला आबकारी अधिकारी भरत मीणा ने बताया कि शराब की अधिकृत दुकान पर तालाबंदी की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर वापस ताला खुलवा दिया  है। शराब की दुकान नियमों के तहत वैध है। 3 साल से ये शराब की दुकान इसी जगह पर चल रही है। इसे लेकर आज तक कोई शिकायत सामने नहीं आई। दुकान नियमानुसार ही दोबारा खुलवाई गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें