फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 52 हजार आशा सहयोगिनियों का नियंत्रण चिकित्सा विभाग को मिला, समय पर मिलेगा मानदेय 

Thu, 17 Feb 2022 06:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आशा सहयोगिनियों का नियंत्रण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में करने को सहमति दे दी है। मंत्री ने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधीन आने से आशा सहयोगिनियों को समय पर मानदेय मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की 52 हजार से ज्यादा आशा सहयोगिनी अब चिकित्सा विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में आ गई हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आशा सहयोगिनियों का नियंत्रण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में करने को सहमति दे दी है। गुरुवार को सचिवालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के साथ हुई बैठक में उन्होंने इसकी अनुमति दी।

विज्ञापन


मंत्री मीणा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र और चिकित्सा विभाग के लाभार्थी समान होने के कारण यह सहमति दी गई है। उन्होंने बताया कि आशा सहयोगिनी को मानदेय आईसीडीएस विभाग और इंसेंटिव चिकित्सा विभाग द्वारा दिया जा रहा है। चिकित्सा विभाग के अधीन आने से आशा सहयोगिनियों को समय पर मानदेय मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 55 हजार 816 मुख्य और  6204 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों के लिाए 55 हजार 816 आशा सहयोगिनी के पद हैं, 52 हजार 810 पदों पर आशा सहयोगिनी कार्यरत हैं।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा, चिकित्सा विभाग के सचिव आशुतोष एटी पेडणेकर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी और समेकित बाल विकास सेवाएं की आयुक्त उर्मिला राजोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें