फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पार्क में मिला व्यक्ति का कटा पैर, अब धड़ तलाश रही पुलिस की टीम 

Fri, 11 Feb 2022 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू के सुभार्ष पार्क में शुक्रवार को मानव अंग पड़े होने की सूचना लगते ही मौक पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी जांच कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आसपास के इलाके से जानकारी जुटा रही हैं। 
विज्ञापन
इस तरह पार्क में पड़ा था कटा हुआ पैर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनू में मंडावा मोड़ के पास सुभाष पार्क में शुक्रवार को एक व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिला। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि सुभाष पार्क एक मानव अंग पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से कटा हुआ पैर बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पैर को कुत्ता घसीट कर लाया था। पुलिस की टीमें आसपास पड़े खाली प्लॉट और कब्रिस्तान में जांच कर रही हैं। पार्क में भी एक जगह खुदाई कर देखा गया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने पर वह किसी पुरुष का पैर लग रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें