फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तेज रफ्तार बस ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, छह से ज्यादा घायल

Fri, 18 Feb 2022 12:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर जिले के पलसाना में एक तेज रफ्तार बस ने स्कूली वाहन को टक्कर मार दी, हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, वही छह से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने स्कूली बच्चों को ले जा रही गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। हादसा पलसाना के रीको औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को पलसाना अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन

 

हादसे के बाद गुस्साए लोग
तेज रफ्तार बस की टक्कर से दो बच्चों की मौत होने और कई के घायल होने से लोग आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने रास्ता रोक नारेबाजी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसलमेर में हुई थी पांच बच्चों की मौत 
कजोई गांव के पास स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की मिनी बस फलसूंड से बच्चों को लेकर जा रही थी। तेज गति में होने के कारण जेतपुरा फांटा के पास मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। हादसे में दो बच्चों के सिर कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी,  बाद में तीन और बच्चों ने दम तोड़ दिया था। हादसे में 20 से ज्याद बच्चे घायल भी हुए थे। सभी का इलाज जोधपुर के अस्पताल में चल रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें