फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टोंक में सरकारी बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौके पर ही मौत

Wed, 12 Oct 2022 05:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 52 पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टोंक पुलिस इन हादसों को रोकने के लिए हाइवे ऑथोरिटी के साथ मिलकर एक अभियान चलाएगी। 
विज्ञापन
टोंक में सड़क हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिले के सदर थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।   

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र के NH52 पर बाड़ा गांव के पास हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों मृतकों को टोंक की सआदत अस्प्ताल मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे के बाद लोक परिवहन बस का चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों के जरिए अपने स्थानों तक भेजा गया। इधर, हादसे के बाद टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़, सिटी सर्किल ऑफिसर सलेह मुहम्मद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।  
विज्ञापन


बतादें कि टोंक जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 52 पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टोंक पुलिस इन हादसों को रोकने के लिए हाइवे ऑथोरिटी के साथ मिलकर एक मुहिम चलाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें