फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चार साल की मासूम से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को लगी जानकारी

Wed, 20 Jul 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दस साल के आरोपी को निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
सीकर में बच्ची के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दस साल के नाबालिग ने मंगलवार को वारदात को अंजाम दिया। रोते हुए बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को निरुद्ध किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्ची के पिता ने रींगस थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया, उसकी चार साल की बेटी को डेरे में रहने वाला 10 साल बच्चा अपना साथ ले गया। जहां वह बच्ची के साथ गंदी हरकतें करने लगा, जिससे वह रोने लगी। बाद में वह रोते हुई ही घर आए। उससे रोने का कारण पूछा तो उसने अपनी पीड़ा बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंची और नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी की कम उम्र होने के कारण उसे  निरुद्ध किया गया है।  

पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चे का परिवार घुमंतु है। वहं अपने रहने की जगह बदलते रहते हैं। अभी नाबालिग आरोपी के परिवार ने रींगस थाना इलाके में ही डेरा डाल रखा है। मंगलवार को उसने बच्ची को यहां लाकर गलत हरकत की थी। पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची का मेडिकल करवाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें