फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दौसा पुलिस ने युवक की आंख फोड़ने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार, आपसी झगड़े में किया था हमला

Wed, 17 Jan 2024 11:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: जिले के पुलिस थाना मानपुर थाने में दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कालवान गांव में हुए झगडे़ में एक व्यक्ति की आंख फोड़ने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि वृत्ताधिकारी, वृत्त मानपुर दीपक कुमार मीना के सुपरविजन में विशेष टीम द्वारा कस्बा कालवान में हुए झगडे़ में एक व्यक्ति की आंख फोड़ने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को अमरसिंह पुत्र सुकलाराम गुर्जर निवासी पाडली बाढ थाना सिकन्दरा ने कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमरसिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को वह दूध देने कालवान डेयरी पर गया था। बाद में चाचा की दुकान पर कार्य कर रहा था तब कुछ लोगों ने उसके और उसके परिवार वालो के साथ लाठी से मारपीट की, जिससे अमरसिंह के भाई विनोद की आंख पर गंभीर चोट लग गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैलाश चंद पुत्र नरसी योगी, तथा प्यारसिंह पुत्र कैलाश चंद योगी निवासी आसन की ढाणी को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें