Dausa: आज सवेरे लगभग सात बजे दौसा से सिकंदरा की तरफ जाने वाले रोड से एक कैंपर अचानक डिवाइडर पार कर दौसा की तरफ आने वाले रोड पर आ गिरा। इस पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कैंपर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। माना जा रहा है कि ड्राइवर की झपकी लगने से यह हादसा हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सदर थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। कैंपर के ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कैंपर के ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ होगा। कैंपर में सवार सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।