फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना खरीद में 50 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी 

Tue, 11 Jan 2022 02:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पिराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ने के खरीद मूल्य में 50 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। गहलोत सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पिराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ने के खरीद मूल्य में 50 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि गन्ना उत्पादक किसानों द्वारा गन्ने की खरीद दर में वृद्धि करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। किसानों की मांग मानते हुए राज्य सरकार ने खरीद मूल्य में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया।  इससे राज्य के गन्ना उत्पादक काश्तकारों को लगभग 5 करोड़ रूपये प्रति पिराई सत्र की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इस निर्णय के बाद गंगानगर शुगर मिल द्वारा अब अगेती किस्म के गन्ने की खरीद 360 रूपए प्रति क्विंटल, मध्यम श्रेणी के गन्ने की 350 रूपए प्रति क्विंटल तथा पछेती किस्म के गन्ने की 345 रूपए प्रति क्विंटल दर से खरीद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें