फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पत्नी की हत्या कर रची लूट की साजिश, पुलिस ने 24 घंटे में पति को किया गिरफ्तार 

Tue, 11 Jan 2022 02:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि थाना घासा के रैला जावड गांव निवासी अणसी की हत्या आठ जनवरी को हुई थी। रात को पत्नी से झगड़े के बाद उसके पति सुंदर लाल ने रुमाल से पत्नी का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में एक विवाहित की हत्या का खुलासा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया है। पुलिस ने मृतक विवाहिता के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना घासा के रैला जावड गांव निवासी अणसी की हत्या आठ जनवरी को हुई थी। रात को पत्नी से झगड़े के बाद पति सुंदर लाल ने रुमाल से पत्नी का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद पति ने घटना को लूट में हत्या का रूप देने की साजिश रची। 

विज्ञापन


कैसे रची लूट की साजिश 
सुंदर लाल ने अपने पड़ोसी नरेंद्र के माध्यम से रठाणा निवासी प्रकाश को उसकी बहन अणसी की मौत की सूचना दी। सूचना के बाद प्रकाश अपने परिवार के साथ अणसी के घर पहुंचा। पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस समय प्रकाश घर पहुंचा अणसी की लाश पलंग पर पड़ी थी। वहीं घर का सामान बिखरा हुआ था। हालांकि, मृतका के भाई प्रकाश को अपने जीजा पर शक हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने कॉल पर बताया था कि जीजा की किसी अन्य लड़की से दोस्ती हो गई है। 

पूछताछ में कबूली हत्या की बात
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या की बात कबूल की और इसे लूट साबित करने के लिए उसने घर का सामान भी बिखेर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें