फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जोधपुर में आमने सामने आए सेना के जवान व आम नागरिक, दीवार को लेकर हुई भिड़ंत 

Tue, 11 Jan 2022 03:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सेना की ओर से कराए जा रहे काम को बंद कराया और लोगों को भी शांत कराया। 
 
विज्ञापन
सेना व आम नागरिकों में भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में एक दीवार के विवाद में सेना के जवान व नागरिक आमने-सामने आ गए। मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों के बीच भिड़ंत की नौबत तक आ गई। नागरिकों की ओर से पत्थर फेंका गया तो सेना के जवानों ने भी लाठी उठा ली। आखिरकार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शांति व्यवस्था बहाल की। 

विज्ञापन


दअरसल, जोधपुर के रातानाडा के एयरफोर्स के पास व्यास कॉलोनी में सेना की ओर से दीवार बनाने के बाद गड्ढे की खोदाई की जा रही थी। इस पर कॉलोनी वासियों ने आपत्ति जताई, लेकिन सेना ने गड्ढे की खोदाई जारी रखी। इसके बाद कॉलोनी वासियों ने इकट्ठा होकर विरोध किया, जिसके बाद मौके पर एक दर्जन से ज्यादा जवान पहुंच गए। इस बीच कॉलोनी वासियों की ओर से जवानों पर पत्थर फेंका गया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और सेना के जवानों ने लाठी उठा ली।

पुलिस से शांत कराया मामला 
मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी देरावर सिंह ने बताया कि कॉलोनी वासियों ने मार्ग अवरुद्ध होने पर विरोध जताया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, मौके पर पहुंच कर काम रुकवा दिया गया और लोगों को भी शांत कराया गया। इस बीच मामले की जानकारी होते ही सेना के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें