फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में हैवानियत: 12 साल की भांजी दुष्कर्म के दौरान चिल्लाने लगी तो गला घोटकर ले ली जान

Tue, 15 Feb 2022 05:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

राजस्थान के जालोर में एक मामा ने अपनी भांजी की हत्या कर दी। आरोपी मामा उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता था, लेकिन बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से उसने मासूम को गला दबाकर मार डाला और शव कुएं में फेंक दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालोर में एक मामा ने 12 साल की भांजी की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी तो उसने गला दबाकर उसे मार डाला। बाद में शव कुएं में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर रमेश कुमार चौधरी पुत्र रणछोड़ राम निवासी बादनवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 12 फरवरी को आहोर थाना क्षेत्र के गांव बादनवाडी स्थित एक कुएं में 12 साल की बच्ची का शव मिला था। मामले की जांच कर रही टीम ने जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि बच्ची के मामा रमेश कुमार को वारदात के दिन उसे करण सिंह राजपुरोहित के डेरे पर ले जाते हुए देखा गया था।

पुलिस ने रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भांजी को 12 फरवरी को सुनसान डेरे पर ले गया था। यहां दुष्कर्म करने के दौरान वह चिल्लाने लगी। पकड़ने जाने के डर से उसने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और कुएं में डाल कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें