फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 14 साल के भतीजे के साथ थे महिला के अवैध संबंध, बेटे ने देखा तो दोनों ने मिलकर मार डाला

Tue, 15 Feb 2022 04:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक मां ने अपने बेटे की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया।  बेटे ने मां को आपत्तिजनक हालत में चचेरे भाई के साथ देख लिया था। बदनामी से बचने के लिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर में एक मां ने दस साल के बेटे की जान ले ली। महिला के 14 साल के भतीजे के साथ अवैध संबंध थे। बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो बदनामी से बचने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी मां को गिरफ्तार और नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


दरअसल,  दस फरवरी को थाना झिनझनियाली निवासी ने एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा घर से लापता हो गया था। काफी तलाशने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। 11 फरवरी की सुबह उसका शव कुएं में तैरता मिला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

हत्या कर शव कुएं में फेंका
जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच टीम ने संदिग्ध लगने पर मृतक की मां और उसके नाबालिग भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान मीना ने बताया कि उसके भतीजे के साथ अवैध संबंध है। बेटे हरीश ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। बदनामी के डर से दोनों ने उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें