फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhajan Lal Sharma Oath: CM भजन लाल ने पद संभाला, PM ने थपथपाई पीठ; तस्वीरों में विरोधी नेताओं का हंसी-मजाक

Fri, 15 Dec 2023 05:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Bhajan Lal Sharma Oath Ceremony Photos: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ लेने के बाद कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा- मैं भावुक और नतमस्क हूं। देखिए, शपथ के दौरान चर्चा में आईं दो तस्वीरों को।
विज्ञापन
पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संभाला पद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भजन लाल शर्मा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ लेने के बाद सीएम भजन लाल ने कहा- मैं भावुक और नतमस्तक हूं। राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ, समृद्ध, और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारे लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का संकल्प सर्वोपरि है।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजनलाल शर्मा सचिवायल पहुंचे और पूजा-पाठ के साथ मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। 



शपथ के बाद एक्शन शुरू
इधर, शपथ के कुछ देर बाद नए सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यालय में तीन आईएएस अफसरों की नियुक्ति भी कर गई। आदेश के अनुसार टी रविकांत को भजन लाल का प्रमुख सचिव, आनंदी को सचिव और सौम्या झा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। हालांकि, ये नियुक्तियां अभी अस्थायी तौर पर की गईं हैं। 
विज्ञापन




शथप से पहले पीएम मोदी ने थपथपाई भजन लाल की पीठ
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। शपथ से पहले भजनलाल शर्मा ने पीएम का स्वागत किया तो मोदी ने उनकी पीठ थपथपाते नजर आए। 
विज्ञापन




गहलोत, शेखावत और वसुंधरा का हंसी-मजाक
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। मंच पर वे शेखावत के पास वाली कुर्सी पर बैठे थे, पास में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी बैठीं हुईं थीं। इस दौरान तीनों नेता आपस में हंसी मजाक करते हुए नजर आए। बता दें कि शेखावत और गहलोत की अदावत पुरानी है। शेखावत ने गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज कराया है।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ भी चर्चा करते नजर आए पूर्व सीएम अशोक गहलोत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें