फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते खेलते 200 फिट गहरे बोरवेल में जा गिरी मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के दौसा में एक हृदयविदारक हादसे में एक तीन साल की मासूम खेलते खेलते घर के नजदीक 200 फिट गहरे बोरवेल में जा गिरी। वाकया दौसा के लालसोट का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लालसोट के बिहारीपुर गांव निवासी रामेश्वर मीणा और उसकी पत्नी रामबाई काम करने के लिए खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी तीन साल की बेटी ज्योति खेलते खेलते घर से बाहर निकली तो नजदीक ही खुदे पड़े एक बोरवेल में जा गिरी।

बताया जाता है बोरवेल 200 फिट गहरा था जिसे किसी तिरपाल से ढक दिया गया था। बोरवेल में गिरी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पडोसी मौके पर इकट्ठा हुए और उसके परिजनों को सूचना दी गई। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजस्‍थान में लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इसकी खबर एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ के साथ ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में बच्ची को बचाने का काम शुरू हो गया।

दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला आधी रात के बाद तक चलता रहा। बच्ची को पाइप की सहायता से बोरवेल के अंदर ही ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई।

देर रात बोरवेल में 20 फिट तक खुदाई कर बच्ची को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि उसे प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है।

बता दें कि राजस्‍थान में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए दो महीने पहले प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को ऐसे बोरवेल को बंद करवाने के आदेश दिए थे जो अब उपयोगी नहीं रह गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें