फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के जहाजपुर में भीषण सड़क हादसा: तीखे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, पलटी स्लीपर बस; 7 यात्रियों की हालत गंभीर

Wed, 14 Oct 2026 05:23 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

बुधवार तड़के लगभग 2:30 बजे जहाजपुर शहर के पास हुई। बस की रफ्तार तेज होने और रास्ते में अचानक तीखा मोड़ आ जाने के कारण चालक का वाहन पर से संतुलन हट गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148D पर नागदी बांध के पास एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर निजी स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सात यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भीलवाड़ा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। यह हादसा बुधवार तड़के उस समय हुआ जब बस भोपाल से जोधपुर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार तड़के लगभग 2:30 बजे जहाजपुर शहर के पास हुई। बस की रफ्तार तेज होने और रास्ते में अचानक तीखा मोड़ आ जाने के कारण चालक का वाहन पर से संतुलन हट गया। दुर्घटना के समय बस में मौजूद अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिसके कारण बस के पलटते ही अंदर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत तथा बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जहाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

सात गंभीर यात्रियों को किया गया रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद 14 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, सात गंभीर रूप से घायल यात्रियों की अत्यंत नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत भीलवाड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने अस्पताल में घायलों के समुचित इलाज के आवश्यक प्रबंध करवाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांसवाड़ा की छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एमपी के रतलाम में मिला शव; प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ विकास यादव
विज्ञापन


उग्र आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरा ब्लैक स्पॉट
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148D पर स्थित नागदी बांध का यह मोड़ अब वाहन चालकों के लिए एक खूनी मोड़ यानी ब्लैक स्पॉट साबित हो रहा है। इस तीखे मोड़ पर आए दिन भीषण वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई लोग असमय अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि वे इस जानलेवा स्थान के सुधारीकरण और सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर पूर्व में कई बार उग्र आंदोलन और प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक सुस्ती के कारण आज तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें