फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan honey trap case: दीपाली की मां बोलीं- छोटी-छोटी बातों पर रोने वाली मेरी बेटी कभी ऐसा नहीं कर सकती

Fri, 04 Feb 2022 12:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

मां नीतू ने बताया कि उदयपुर में दीपाली का काम शुरू हुए अभी छह महीने हुए हैं, वह अक्षत शर्मा की कंपनी में काम कर रही थी। तबीयत खराब होने के कारण इस दौरान वह झुंझुनूं में ही रही है। 


 
विज्ञापन
आरोपी दीपाली की मां नीतू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप केस में फंसाने की साजिश में पुलिस ने दीपाली और उसके एक साथी अक्षत को गिरफ्तार किया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपियों के साथ अन्य लोग भी इस साजिश में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

उधर, झुंझुनूं की रहने वाली दीपाली स्वामी की मां नीतू ने सामने आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर रोने वाली मेरी बेटी ऐसा काम नहीं कर सकती। उससे मेरी रोजाना बात होती थी, मुझे कभी नहीं लगा कि ऐसा भी हो सकता है। मैं अपनी बेटी और उसके व्यवहार को अच्छे से जानती हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह किसी भी सूरत में इस तरह का काम नहीं कर सकती। 

मेरी बेटी बेकसूर, गलत काम नहीं कर सकती 
दीपाली की मां रोते हुए कहती हैं कि मेरी बेटी बेकसूर है। वह ऐसा नहीं कर सकती है, जो मॉडल होटल से कूदी है वह भी उसके साथ रहती थी। कई बार मेरी उससे वीडियो कॉल पर बात भी हुई है। दीपाली रोज कम से कम दो बार मुझे कॉल करती थी। अपने किए मेकअप को दिखाने के लिए वह दिन में वीडियो कॉल भी किया करती थी। मेरी बेटी कभी कोई गलत काम नहीं कर सकती, अगर कुछ हुआ भी है तो वह जरूर किसी के दबाव में होगी। मेरी बेटी बेकसूर है। 
विज्ञापन


हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं 
दीपाली की मां नीतू बताती हैं कि उनके परिवार का किताबों का अच्छा बिजनेस होने के साथ-साथ और भी कई काम हैं। हमारे पास जरूरत की किसी भी चीज की कमी नहीं है। झुंझुनूं में लोगों के बीच हमारी काफी इज्जत है। उन्होंने बताया कि मेरे पति को जैसे ही पता चला कि बेटी को इस केस में फंसाया गया है वे उदयपुर चले गए।

दिल्ली में नानी के घर रहकर किया मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स
मां नीतू ने कहा कि दीपाली को मेकअप आर्टिस्ट बनने और मॉडलिंग का शौक था, इसलिए हमने उसे दिल्ली से इसका कोर्स कराया। करीब छह महीने पहले ही उसका कोर्स पूरा हुआ था। दीपाली पढ़ाई करने के दौरान अपनी नानी के पास रहती थी। कोर्स पूरा होने के बाद वह अहमदाबाद में काम करने चली गई। अहमदाबाद और झुंझुनू के बीच काफी दूरी होने के कारण उसे आने जाने में परेशानी होती थी। इस कारण उसने वह जॉब छोड़ दिया और उदयपुर की एक कंपनी में ऑनलाइन काम करना शुरू कर दिया। 

कभी बेटी को अकेला नहीं छोड़ा 
दीपाली की मां नीतू ने बताया कि उदयपुर में काम करते हुए उसे अभी छह महीने ही हुए हैं। वह अक्षत शर्मा की कंपनी में काम कर रही थी। तबीयत खराब होने के कारण वह इन छह महीने झुंझुनूं में ही रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दीपाली जब भी उदयपुर में रहती थी, तब उसके साथ नानी होती थी। नानी के नहीं रहने पर मैं खुद उसके पास चली जाती थी। हमने कभी उसको अकेला नहीं छोड़ा, परिवार का कोई एक सदस्य हमेशा उसके साथ रहता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें