फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate Speech Controversy: विधायक संयम लोढ़ा ने शेखावत को बर्खास्त करने की मांग की, कहा- PM मोदी करें कार्रवाई

Thu, 14 Sep 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सीएम सलाहकार व विधायक संयम लोढ़ा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हेट स्पीच का आरोप लगाया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि शेखावत को केंद्रीय मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत और संयम लोढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी की ओर से आयोजित की जाने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान सिरोही जिले की आमसभा में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा सिरोही शहर में रामनवमी जुलूस पर पथराव और अन्य घटना को लेकर दिए गए बयानों को सीएम सलाहकार व विधायक संयम लोढ़ा ने झूठा करार दिया है। उनके बयानों की कड़ी निंदा करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने स्पष्ट और प्रमाणित हेट स्पीच बताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुली अवहेलना बताया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार ठोस और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऐसे हेट स्पीच बयान वाले शेखावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार के संज्ञान में प्रकरण की जानकारी देते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा जनता में नफरत फैलाने, शांति भंग करने, हेट स्पीच देने पर भारतीय दंड संहित की धारा- 295ए, 505, 153बी, 153ए के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक संयम लोढ़ा ने कहा, जन आक्रोश यात्रा या परिवर्तन संकल्प रैली यात्रा बुरी तरह से फ्लॉप होने और कार्यकर्ता या आमजनता के द्वारा कोई तवज्जो नहीं देने से बीजेपी और उसके नेता बुरी तरह से बौखला गए हैं। अब बीजेपी अपने इतिहास के अनुरूप ध्रुवीकरण की राजनीति करते हुए साम्प्रादायिक हथकंडे अपनाने के साथ धर्म की राजनीति पर उतर आई है। बीजेपी और उसके नेताओं का जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों को उकसाना, बहकाना और भटकाना ही इनका मूल उद्देश्य है।

विधायक लोढ़ा ने शेखावत द्वारा सिरोही में रामनवमी के जुलूस पर पथराव होने और अन्य घटना को लेकर दिए गए बयान पर कहा, पूरा सिरोही विधानसभा क्षेत्र शांत और साम्प्रदायिक सदभाव वाला क्षेत्र है। यहां सभी धर्म और वर्ग के लोग मिल जुलकर पूरी आस्था, श्रद्धा के साथ अपने-अपने त्योहार मनाते हैं, जिस रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना बताई जा रही है, उसमें मौके पर जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक हजारों आमजन के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


रामनवमी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत, सत्कार और अभिनंदन किया गया था। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी थी। उसके बाद भी केंद्रीय मंत्री द्वारा आमजनता को एक धर्म विशेष के विरूद्ध उकसाने, गुमराह करने, सिरोही की भोली-भाली जनता में साम्प्रदायिक नफरत फैलाने के उद्देश्य से हेट स्पीच के जरिए अर्नगल बयानबाजी की गई है। विधायक लोढ़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की आमजनता पूरी तरह से शिक्षित और परिपक्व है। बीजेपी के नेताओं की किसी भी तरह की नफरत की राजनीति से परे जाकर सिर्फ और सिर्फ सिरोही के विकास के लिए समर्पित और एकजुट है। सिरोही विधानसभा क्षेत्र केवल जिले में ही नहीं, पूरे राजस्थान में साम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें